A beautiful day begins with the beautiful mindset…if we always try to be normal, we will never now, how amazing our life can get…add colors to THE LIFE!
Author :Prabha Jain ‘Shree’

सात रंग ————–
सात रंग का प्यारा संसार
प्रकृति प्रदत्त हमको उपहार,
इन रंगों से होली गुलाल
दशहरा, दिवाली, रक्षाबंधन।

तितली हैं रंग -बिरंगी
सात रंग से सजाती धरती,
कितने रंग,परिधान पहनती
यह धरती सात रंग रखती।
जाने कौन सी राह ढूढ़ते हम
जीवन में कौन सा रंग ढूढ़ते।

फूलों के लाल रंग में खो,,, जाओ।
पीले फूलों की माला,,बनाओ,
हरियाली में,,, दौड़ लगाओ,
नीला रंग आसमां का,,देखो,
धरती भूरी से,, मिल आओ
, बैंगनी रंग बैंगन का,,,
देखो, काले रंग का बादल,,

देखो, भाग रहे,,क्यों ख़ुद से ही तुम,
इंद्र धनुष में ईश्वर की रचना,,,
सफेद शान्ति पवित्रता देता
सभी रंगों में मिल जाता।
वैसे ही तुम मिल जाओ
इन सात रंगों में खो जाओ।

खो जाओ प्यार के रंग में,
सदभाव को करो आत्मसात,
मत भूलो कर्म का रंग,
न्याय रंग पर करो विश्वास।
परोपकार रंग मन में रखो
समरसता रंग सबके साथ,
सबसे प्यारा ख़ुशी का रंग
दुआओं के साथ, दिल में स्थान।

खुश रहो और खुशियाँ बाटों,
अपने रंग में सात रंग मिलाओ।
for more updates log on to…invigoratinglife.com
वाह, बहुत सुन्दर, मन का स्पर्श